नईगढ़ी: अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहन, खनिज मद में जमा हुई 10 लाख रुपये से अधिक की राशि
Naigarhi, Rewa | Jan 2, 2026 कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। गत दिसंबर माह में जिले में अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा चेकिंग के दौरान ट्रेलरों व डम्परों को जप्त किया गया।