दरभंगा: फैज कोलोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर हत्या के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम ,एनकाउंटर की मांग
मो फैज की हत्या के बाद भड़के इधर घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोगों ने शव को लेकर नेशनल सिनेमा चौक पर देर रात तक सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग पर अड़े रहे।वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।