बारां: आपात स्थिति के बीच जिला कलेक्टर ने मध्यरात्रि में शहर का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Baran, Baran | May 9, 2025 देश में आपात स्थिति के चलते आमजन की सुरक्षा और सुविधाओं की निगरानी के लिए जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गुरुवार रात 12 बजे शहर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलक्टर तोमर ने आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता, पुलिस गश्त, अस्पतालों की स्थिति, जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था का जायज़ा लिया।