अमरोहा: अमरोहा में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस अलर्ट, डिडौली कोतवाल ने बैठक कर संदिग्ध लोगों के बारे में ली जानकारी
Amroha, Amroha | Aug 10, 2025 16 अगस्त दिन शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ देश भर में मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अमरोहा पुलिस भी अलर्ट हो गई है आज रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे डिडौली कोतवाली में कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कि इस दौरान संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली।