अमरोहा: डिडौली के तौफ़ापुर गांव में मामूली बात पर दबंगों ने किया धावा, पांच लोग घायल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Aug 10, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव तौफ़ापुर में शनिवार की रात करीब आठ बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो रविवार सुबह दस बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं पीड़ित पक्ष से सतवीर सिंह ने बताया कि गांव के ही दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके परिवार पर जानेवा हमला किया है।