नर्मदापुरम: रायपुर में गिरदावरी कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण किसानों से की चर्चा
गुरुवार को जिले में गिरदावरी कार्य की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर समोश मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर पहुंचकर खेतों में चल रहे फसल सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं खेतों में पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित किसानों से संवाद किया।