सोमवार शाम लगभग चार बजे सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि कैराना कोतवाली पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त नदीम वांछित चल रहा है, जो कांधला के मोहल्ला इदरीश बेग विहार का रहने वाला है। कोर्ट से आदेश पर कैराना पुलिस ने अभियुक्त के घर कुर्की की है।