जखनिया: बड़ागांव उर्फ मुस्तफाबाद स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक मवेशी को धक्का मारकर फरार हो गए,बीडीयो की मदद से ईलाज हुआ
आज दोपहर 3 बड़ागांव उर्फ मुस्तफाबाद गांव के स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक मवेशी को धक्का मार कर फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे बंधुत्व सौहार्द टीम के हिमांशु मौर्य ने तत्काल अपने सदस्यों को बुलाया और सड़क के किनारे मवेशी किया। खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता के मदद से पशु चिकित्सकों ने पहुंचकर मवेशी का इलाज किया।