कलेर: डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन मेले में 87 युवाओं का चयन, 26 को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
Kaler, Arwal | Jun 25, 2026 प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, अरवल में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एलआईसी, जीविका, जिला उद्योग केंद्र एवं अन्य संस्थानों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए 87 युवाओं का औपबंधिक चयन किया गया।