कानपुर: आईआईटी में यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोजेक्ट मैनेजर की तलाश में पुलिस ने इंदौर समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी
आईआईटी में अपनी सहकर्मी से यौन उत्पीड़न के आरोपी शुभम मालवीय की तलाश में कल्याणपुर थाने की पुलिस ने इंदौर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया आरोपी की लोकेशन इंदौर में थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।