हरिहरगंज: एनएच-139 पर ढाब गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर ढाब गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के महुगांई गांव निवासी बब्लू भुईयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बब्लू भुईयां बाइक से हरिहरगंज से छतरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ढाब गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।