खगौल: दानापुर के बामेती में आम महोत्सव-2026 का कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन
दानापुर स्थित बामेती परिसर में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे आम महोत्सव-2026 का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव बिहार की समृद्ध बागवानी परंपरा, आम उत्पादकों की मेहनत और कृषि आधारित उद्यमिता को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। महोत्सव में पुराने बागों के जीर्णोद्धार, आधुनिक बागवानी तकनीक, निर्यातोन्मुख