कन्नौज: हरदोई जनपद से बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरिए, नगर पालिका के कर्मियों ने जेसीबी पर चढ़कर की पुष्प वर्षा
हरदोई से कन्नौज सावन के माह में भारी संख्या में कांवड़िया कन्नौज के बाबा सिद्ध पीठ गौरी शंकर दरबार में आते हैं कन्नौज में जगह जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई नगरपालिका की ओर से दो जेसीबी के द्वारा करीब 5 कुंतल पुष्प से कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है शुक्रवार को करीब 6 बजे कांवड़ियों का जत्था कन्नौज नगर में पहुंचा।