बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के जानकीनगर गांव में विद्यालय परिसर से बरामद नाबालिग के शव मामले में एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जा रही है ताकि हर तथ्य स्पष्ट हो सके। ग्रामीणों की शिकायत है कि थाना प्रभारी घटनास्थल पर देर से पहुंचे थे। इस प