कसडोल: कसडोल में अवैध चखना सेंटर और सार्वजनिक शराबखोरी पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, 4 संचालक गिरफ्तार
कसडोल। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कसडोल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 23 मार्च 2026 को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई।