दुधि: केवाल गांव में शादी समारोह में जा रहे युवक की बाइक गड्ढे में गिरी, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।