नारायणपुर: नगरपारा में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नगरपारा गांव में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के सिटू कुमार ने आठ लोगों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष की विंदुला देवी ने सिटू समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है