हिलसा: अरपा पंचायत के गौरा भट्ट बिगहा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से फूस के घर में आग लग गई, 16 बकरियां जलकर मर गईं
Hilsa, Nalanda | Apr 5, 2025 हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत अंतर्गत गौरा भट्ट बिगहा गांव के नटटोली में बिजली के शार्ट सर्किट से फुसनुमा घर में अचानक आग लग गई। इस आगलगी की घटना में जान माल की भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गौरा भट्ट बिगहा गांव के नटटोली निवासी सुरेंद्र सपेरा के घर में शनिवार की दोपहर 1:00 में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।