हिलसा: हसनपुर में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, सांसद ने दिया जल्द निर्माण कराने का आश्वासन #jansamasya
Hilsa, Nalanda | Apr 5, 2025 हिलसा प्रखंड के चिकसौरा थाना के हसनपुर गांव से मडवा गांव में कच्चे रास्ते में दलदल, जहां से लोगों को निकलना मुश्किल पड़ता है। पानी निकासी की सुविधा तो दूर बरसात के दिनों में ग्रामीणों का मुख्य रोड तक पहुंचने तक का रास्ता बंद हो जाता है। ग्रामीण गांव में रहते हुए भी बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मगर अभी तक गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।