कहरा: स्टेडियम के पास वाहन दुरुस्ती प्रमाण पत्र के लिए आज गाड़ियों की जुटी भीड़,व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस की हो रही जांच
Kahara, Saharsa | Jan 20, 2024 शनिवार को व्यवसायिक वाहनों के दुरुस्ती प्रमाणपत्र की हो रही जांच। एमवीआई द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस की जांच की जा रही है। छोटी वाहनों का फिटनेस शुल्क 600 और बड़े वाहनों का 800 रुपया फिटनेस शुल्क लिया जाता है।यदि ऐसे वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के रोड पर जांच में पकड़े जाते हैं तो 5000 तक जुर्माना किया जाता है