बांसवाड़ा: सागडोद में सड़क किनारे घायल मिले अज्ञात युवक की अस्पताल में मौत, शिनाख्त के लिए पुलिस ने भेजी फोटो सोशल मीडिया पर
सागडोद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे एक अज्ञात युवक लहूलुहान और गंभीर घायल हालत में पड़ा मिला।वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को तुरंत उपचार के लिए, एमजी अस्पताल पहुंचाया।हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद मौत शव को मोर्चरी में रखवा दिया।