जलालगढ़: प्रखंड संसाधन केंद्र जलालगढ़ में 23 अक्टूबर 2024 को दिव्यांग बच्चों के लिए जाँच शिविर आयोजित होगा
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी समावेशी शिक्षा के आदेशानुसार जलालगढ़ प्रखंड के 6 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों का जांच शिविर 23 अक्टूबर को आयोजित होगी। वहीं प्रखंड समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश कुमार मोर्या ने सोमवार 3 बजे बताया कि पत्र के आलोक में जांच कैंप में वही बच्चे आएंगे जिसका दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हो।