जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ
जलालगढ़ प्रखंड में आज सुहागिन महिलाओं ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। व्रत रखने वाली सुहागिनों ने सुबह चार बजे से पहले उठकर सबसे पहले सरगी की तथा उसके बाद दिनभर निर्जला रहकर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा।