डीग: शहर में अनाथ बच्ची की शादी में मदद के लिए बढ़े हाथ, समाजसेवियों ने किया सहयोग
Deeg, Bharatpur | Apr 25, 2026 शहर के भूढ़ा दरवाजा क्षेत्र में शनिवार को जाटव समाज की एक जरूरतमंद परिवार की अनाथ बच्ची की शादी में समाज के लोगों ने सराहनीय पहल करते हुए सहयोग का हाथ बढ़ाया। बच्ची के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है, ऐसे में उसकी शादी के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी को देखते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा ने पहल की।