जलेसर: गांव बोर्रा खुर्द में जमीनी विवाद के चलते नामजद लोगों ने हरी फसल को ट्रैक्टर से जोता, पीड़ित ने थाना में की लिखित शिकायत
Jalesar, Etah | Jun 17, 2025 थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बोर्रा खुर्द निवासी ओमप्रकाश पुत्र लोकपाल सिंह अपने परिजनों के साथ मंगलवार शाम थाना पर शिकायती पत्र लेकर पहुंचे बताया जमीनी विवाद के चलते गांव के ही नामजद व्यक्ति ने दोपहर ट्रैक्टर से खेत में खड़ी फसल को जोत दिया,हजारों का नुकसान हो गया, पुलिस ने शिकायत पत्र लेते हुए मामले की जांच पड़ताल जारी की है।