बदायूं: हयातनगर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने एक युवक को छत से दिया धक्का, युवक का पैर टूटा
Budaun, Budaun | May 11, 2025 बदायूं के हयातनगर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छत पर सो रहे 18 वर्षीय सुमित पुत्र देवसरन को दो लोगों ने छत से धक्का दे दिया। जिससे उसकी टांग टूट गई। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल सुमित का जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।