बालाघाट: दूध महंगा तो चाय भी कड़वी, बढ़ती कीमतों से जनता परेशान... जानिए दाम कितने बढ़े
आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। अब दूध के दाम बढ़ने से घरों के बजट के साथ चाय दुकानदारों की चिंता भी बढ़ गई है। देश के बड़े डेयरी ब्रांड अमूल, मदर डेयरी और मध्यप्रदेश के सांची दूध ने कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अमूल और मदर डेयरी की नई दरें 14 मई 2026 से लागू हो गई हैं, जबकि सांची दूध के बढ़े हुए दाम 15 मई से प्रभावी होंगे। कंपनियो