गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में युवक के डूबने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची तो युवक जिंदा मिला
नगर पंचायत गुण्डरदेही के वार्ड क्रमांक 3 स्थित रामसागर तालाब में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक के तालाब में डूबने की सूचना फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। युवक लंबे समय तक पानी में दिखाई देने के कारण लोगों ने उसे मृत समझ लिया, लेकिन किसी ने भी पानी में उतरकर उसे बाहर निकालने का साहस नहीं किया।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर बाहर निकालना चाहा, वह अचानक उठ बैठा।