झालरापाटन: प्रेस क्लब ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे, झालरापाटन में भीषण गर्मी से राहत दिलाने का अभियान चलाया
झालरापाटन में भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रेस क्लब ने पक्षियों के लिए मंगलवार सुबह 10:00 बजे परिंडे बांधने का अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाए गए, जिनमें पानी भरवाया गया। अभियान के तहत, प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आमजन से भी अपने घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर पानी के पात्र रखने की अपील की।