अनूपपुर: बस स्टैंड का प्रतीक्षालय बना शराबियों का अड्डा,शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन
जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पुराने प्रतीक्षालय (फल दुकान के बगल) में प्रतिदिन रात करीब 8:30 बजे के बाद शराबियों का जमावड़ा लगने की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस और संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे यात्रियों, महिलाओं एवं आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ र