शाहबाद: मटियाखारा के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत, मासूम सुरक्षित
Shahbad, Baran | Oct 16, 2026 थाना क्षेत्र में मटियाखारा के पास शुक्रवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार छोटा बच्चा सुरक्षित रहा। जानकारी के अनुसार, सांधरी निवासी संदीप जाटव (19) पुत्र बनवारी और राजपुरा निवासी ज्योति जाटव (22) पत्नी कमल एक बच्चे के साथ बाइक से सांधरी जा रहे थे।