पोरसा: महंत रामकिशोर दास महाराज: वरुथिनी एकादशी सभी पापों से दिलाती है मुक्ति
Porsa, Morena | Apr 13, 2026 सभी पापों से मुक्ति दिलाती है वरुथिनी एकादशी — महंत रामकिशोर दास महाराज पोरसा (मुरैना) पोरसा स्थित भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज मंदिर में आज वरुथिनी एकादशी के अवसर पर भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। मंदिर के महंत रामकिशोर दास शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को एकादशी व्रत की कथा सुनाते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।