पन्ना: पुरानी रंजिश में किसान पर डंडे से हमला,तीन पर मामला दर्ज! सिर में आई गंभीर चोट।
Panna, Panna | Jul 5, 2026 पन्ना के दरेरा से आपसी रंजिश में मारपीट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 41 वर्षीय किसान लक्ष्मण सिंह परमार पर पुरानी दुश्मनी के चलते तीन लोगों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। मुख्य आरोपी गोलू राज गोंड ने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।