कांके: रांची के बरियातू क्षेत्र में PDS दुकानों का विशिष्ट अनुभाग पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Dec 13, 2024 रांची स्थित बरियातू क्षेत्र के कई PDS दुकानों का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड संख्या 1 और 9 के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण के लिए उन्होंने उपस्थित राशन कार्डधारियों से भी बातचीत की। कार्डधारियों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह खाद्यान्न का वितरण समय से हो रहा है।