नावकोठी: विष्णुपुर के भगवती स्थान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रोता, ब्रजराज दास जी का प्रवचन जारी
विष्णुपुर में जारी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव रोचक भाव से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनमोहक झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांव के सैकड़ो लोगों की भीड़ देखी जा रही है। कार्यक्रम के सफलता में मुखिया प्रभादेवी चंदन टुनटुन पोद्दार अनिरुद्ध महतो मनोहर महतो आदि का योगदान सराहनीय रहा।