तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत सांगा से लौटते समय पांजी के मोड पर मोटरसाइकिल सवार को बुधवार को रात्रि 9 बजे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।मोटरसाइकिल में सवार पति पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है वहीं पुलिस के द्वारा अज्ञात बहन की तलाश की जा रही है।