राठ: सरसेड़ा गांव में तेज रफ्तार टैक्टर ट्रॉली के सड़क के किनारे खाई में पलटने से 11 वर्षीय बालक की मौत, 5 लोग हुए घायल
Rath, Hamirpur | Apr 17, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसेड़ा गाँव के पास तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलटने से उसमें सवार 11 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई व 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आज शुक्रवार को ट्रैक्टर के पलटने से उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को राठ के CHC में भर्ती कराया।