कोल: रोरावर में बीएससी कर रहे छात्र को कोचिंग सेंटर जाते समय दबंगों ने पीटा, घायल छात्र ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Koil, Aligarh | May 12, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके की है। जहां बीएससी कर रहे छात्र को कोचिंग सेंटर जाते समय दबंगों ने बेवजह छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।घायल छात्र ने आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने घायल को सोमवार की शाम करीब 3:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा और मामले में कार्रवाई का अस्वाशन दिया।