कोल: अकराबाद पुलिस ने जरौली हीरा सिंह रोड से अवैध तमंचा और 1 कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 12, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में अकराबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय पुत्र चौब सिंह क्षेत्र में तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा था।