कोल: सासनीगेट में पुलिस टीम ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से बरामद हुए 2 मोबाइल व ₹2100 और बाइक
Koil, Aligarh | May 12, 2025 इंटेलिजेंस विंग व थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को मथुरा बायपास रोड से गांव तलासपुर को जाने वाली रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट किए गए 2 मोबाइल फोन,एक बैग,एक एटीएम कार्ड व 2100 रुपये नकद एवं घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजा।