चौथम: चौथम सीएचसी में महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
चौथम सीएचसी में शुक्रवार की देर शाम में एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है। कुछ देर के लिए अस्पताल में मृतका के परिजनों ने हंगामा भी किया। बाद में मुखिया शशि भूषण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आने के बाद हंगामा शांत हुआ। घटना की सूचना के बाद पहुंची चौथम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज