मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में नशेड़ी और अड्डाबाजी के खिलाफ फिर चला अभियान,आधा दर्जन से अधिक इलाकों में हुई कार्रवाई
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने नशेड़ी और अड्डाबाजी के खिलाफ एक बार फिर अभियान चलाया गया। आधा दर्जन से अधिक इलाकों में कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में लोग पकड़े गए। सभी को हिदायत देकर छोड़ गया। डालटनगंज रेलवे स्टेशन रोड, सरकारी बस डिपो, मोहन सिनेमा के समीप, साहित्य समाज चौक, कोयल नदी किनारे शिवाला रोड आदि क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।