बरहट: बरहट के जंगल में पहली बार तेंदुआ देखा गया, वन विभाग हुआ अलर्ट
Barhat, Jamui | May 21, 2026 जमुई जिले के मलयपुर वन क्षेत्र से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बरहट डैम से गुरमाहा जाने वाले जंगल मार्ग में वन विभाग की गश्ती टीम ने पहली बार तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की। पेट्रोलिंग के दौरान तेंदुआ जंगल में आराम करता दिखाई दिया, जिसकी तस्वीरें टीम ने कैमरे में कैद कर लीं। यह जानकारी वन विभाग के द्वारा 9 बजे दी गई।