नावकोठी: मद्य निषेध सिपाही परीक्षा में सेटिंग की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम,जीतपुर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित दो गिरफ्तार
परीक्षा में सेटिंग करने के साजिश का पुलिस ने किया नाकाम कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने जीतपुर से दो व्यक्ति राजेश रौशन और दुलारचंद को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बरामद किया है। 14 जून को होने वाले मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित सेटिंग करने की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है।