शिवरीनारायण पुलिस ने 15 किलो 7 सौ ग्राम गांजा की बिक्री करने परिवहन करने वाले मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू सहित एक अन्य नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त कार को आरक्षक से जब्त किया है।