चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो थाना क्षेत्र के जानटा गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति चैतन गिलुवा उर्फ मोटू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी रायमुनी सरदार की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।