अररिया नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर नगर थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अररिया नगर थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से अलग-अलग मामले में चार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को शाम 4 बजे के करीब न्यायालय में पेश किया जाएगा।