मुरैना नगर: चार नकाबपोशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला आजाद नगर, CCTV-वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस।
मुरैना के आजाद नगर में रविवार देर रात दो बाइकों पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने राधेश्याम शर्मा के घर के बाहर गाली-गलौच करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना सीसीटीवी और स्थानीय लोगों के वीडियो में कैद हुई।आज दोपहर वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।