जशपुर: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब किनारे गड्ढे में जा घुसी, बड़ा हादसा टला
जशपुर मुख्यालय में जोड़ा तालाब के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सोमवार की रात करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से कार को