सासाराम: विभिन्न मांगों को लेकर पुराने G.T रोड पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sasaram, Rohtas | Jul 15, 2024 विभिन्न मांगों को लेकर सासाराम के पुराने G.T रोड पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन की गई। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भूमिहीन को जमीन नहीं दिया जा रहा है एवं भूमिया के द्वारा भूमि के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। सरकार तथा जिला प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दी जा रही है।